{"_id":"687014ff84f89b220d06ea22","slug":"bike-riders-collided-with-divider-one-died-and-companion-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1035-142818-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डिवाइडर से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत और साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डिवाइडर से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत और साथी घायल
विज्ञापन
सुभाष सागर की फाइल फोटो।
उझानी। हरियाणा के गुरुग्राम से घर लौट रहे बाइक सवार बरेली के दो युवक बृहस्पतिवार सुबह गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली से बचने की कोशिश में डिवाइडर से भिड़ गए। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। युवक का पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया।
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर कांकर निवासी सुभाष सागर (35) और राजाबाबू (32) हरियाणा के गुरुग्राम में पेंटिंग का काम करते थे। दोनों बुधवार रात बाइक से घर के लिए निकले। रास्ते में कुड़ानरसिंहपुर के पास की ट्रैक्टर ट्राली से बचने के दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे सुभाष की मौत हो गई। बाइक राजाबाबू चला रहे थे। उनके हाथ और पैर में चोट आई है। हेलमेट लगा होना ही वजह से वह बच गया। बाइक अनियंत्रित होने से पहले राजाबाबू ने मिट्टी लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली को ओवरटेक किया। वह दूसरी ट्रॉली की चपेट में आने से बच गए थे। पुलिस ने घायल राजाबाबू का प्राथमिक उपचार कराया है। दरोगा बलवीर सिंह ने बताया कि सुभाष के सिर में भी खुली चोट नहीं है। सीने में अंदरूनी चोट का अंदेशा है। मृतक के परिजनों के आने के बाद सुभाष का शव पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों में भतीजे कमल और राजन ने बताया कि चाचा अविवाहित थे। उनके माता- पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
लेट हो गया हूं... घर आकर खाएंगे खाना
सुभाष सागर की मौत से करीब एक घंटे पहले भतीजे कमल ने उनको फोन किया था। कमल के मुताबिक- सुभाष ने फोन पर कहा था कि गुरुग्राम से निकलने में देर हो गई है। दो- ढाई घंटे में घर पहुंच जाएंगे। खाना भी घर पहुंचने के बाद ही खाएंगे। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों के पास राजाबाबू का फोन पहुंचा तो सुभाष की मौत हो गई। खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई।