{"_id":"69e540bf9fb6a4d21307b063","slug":"bike-rider-returning-from-wedding-ceremony-dies-in-road-accident-companion-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1010-161933-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
गुलड़िया। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में भर्ती है। बदायूं अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बाइक सवार दोनों लोगों से कोई हेलमेट नहीं लगाए था।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव नगला बरसुनिया निवासी 18 वर्षीय हरवीर सिंह यादव, 22 साल के नेमपाल सिंह के साथ थाना उझानी के गांव बेनी नगला में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात एक बाइक पर दोनों लौट रहे थे कि किसरुआ गांव, पीसीएस के गोदाम के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने इन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रैक्टर समेत चालक मौके से भाग गया।
आसपास के कुछ लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने हरवीर को मृत घोषित कर दिया। उसके साथ नेमपाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी घटना के संबंध में तहरीर न मिल पाने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। हालांकि पुलिस उस ट्रैक्टर व चालक की तलाश में है, जो दुर्घटना के बाद भाग गया था। संवाद