{"_id":"67c3666997f9d7838403e88e","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-e-rickshaw-friend-critical-badaun-news-c-123-1-bdn1008-135087-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर
Sun, 02 Mar 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर ई-रिक्शा से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
हादसा हाईवे पर गंगोरा मोड़ के पास शनिवार देर शाम करीब सात बजे हुआ। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी बाइक सवार वीरेंद्र (20) पुत्र मानकचंद्र व मनवीर पुत्र द्वारिका प्रसाद दोनों दोस्त हैं। दोनों शनिवार दोपहर को शहर किसी काम से आए थे। शाम को शहर से घर लौट रहे थे। बाइक वीरेंद्र चला रहा था। इसी दौरान सामने से ई- रिक्शा आ गया। आमने-सामने से भिड़ंत में वीरेंद्र और मनवीर घायल हो गए। हादसे को देख राहगीर रुक गए। घटना के बाद चालक ई- रिक्शा मौके पर छोड़ कर भाग गया। राहगीरों में से किसी ने फोन करके पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस घायल दोनों युवकों के लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। देर रात दोनों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मौके पर पहुंची अब्दुल्लागंज चौकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि ई- रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।