फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle, two injured

Budaun News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle, two injured
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार देर रात सड़क हादसे में घायल हुए हजरतपुर क्षेत्र के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हादसे में घायल हुए मृतक के चचिया ससुर का सैफई के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वहीं, पांच साल के साले का बदायूं मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

हादसा शाहजहांपुर जिले मिर्जापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुआ। हजरतपुर थाना व कस्बा निवासी धर्मपाल (35) पुत्र राजपाल माघ पूर्णिमा के चलते चचिया ससुर प्रवेश व पांच साल के साले प्रशांत के साथ ढाई गंगाघाट पर गंगा स्नान करने गया था। वहां से तीनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में किसी वाहन की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बालक समेत तीनों लोग घायल हो गए। वहां की पुलिस घायलों को पहले मिर्जापुर सीएचसी ले गई, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन भी पुलिस की सूचना पर पहुंच गए। जहां धर्मपाल ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उसके चचिया ससुर की हालत गंभीर देख उन्हें यहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि बालक का यहां के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed