{"_id":"690ce92fb893806b9707dab8","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-dumper-cousin-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150349-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, ममेरा भाई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, ममेरा भाई जख्मी
विज्ञापन
सुहैल का फाइल फोटो।सुहैलसुहैल
- फोटो : poni news
कादरचौक। ककोड़ा मेले से लौट रहे बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाई को तेज रफ्तार डंपर ने बृहस्पतिवार अपराह्न एक बजे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना कादरचौक पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां युवक ललित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। युवक की मौत की खबर पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव बारह नगला के रहने वाले ललित कुमार (20) पुत्र दयाराम बुधवार को कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर अपनी ननिहाल आया था। वह बुधवार की शाम को अपने ममेरे भाई अरविंद कुमार के साथ ककोड़ा मेला देखने बाइक से गए थे।
बृहस्पतिवार अपराह्न एक बजे वह घर लौट रहे थे कि गांव नगला दुर्ग के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टर ने ललित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरविंद को परिजन निजी अस्पताल में इलाज को ले गए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
अरविंद के भाई ओमेंद्र ने बताया कि उसका भाई अरविंद फुफेरे भाई ललित के साथ मेला देखने गए थे। डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें भाई अरविंद घायल हुआ है, जबकि फुफेरे भाई ललित की मौत हो गई है। उसका आरोप है कि मेले के रास्ते पर रूट डायवर्जन प्रशासन ने लागू किया गया था, जो तीन दिनों तक रहना था, लेकिन पुलिस की लापरवाही से डंपर रात-दिन मेले के रास्ते पर दौड़ लगा रहे हैं। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया है। घायल का उपचार चल रहा है।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
- बुधवार की शाम ककोड़ा मेला देखने जा रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव रेवा निवासी सुहैल (22) पुत्र शकील की बाइक को उझानी-कादरचौक रोड पर कूड़ा मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं पहने हुए था।
मृतक के चाचा अबरार ने बताया कि वह इकलौता भतीजा था। उसके तीन बहनें हैं। घर में बड़ा होने की वजह से परिवार की जिम्मेदारी उस पर थी। बुधवार शाम सात बजे वह बाइक लेकर ककोड़ा मेला देखने की कहकर घर से निकला था। कादरचौक थाना क्षेत्र के उझानी–कादरचौक रोड पर कूड़ा मोड़ के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कादरचौक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुहैल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन -पोषण करता आ रहा था। उसकी मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।