फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider dies after being hit by a canter, friend injured

Budaun News: कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

Tue, 04 Mar 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a canter, friend injured
जितेंद्र राणा का फाइल फोटो।
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव चंदौसी मार्ग पर सिठौली के पास सोमवार देर शाम कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल हो गया। हादसे के दौरान दोनों दोस्त बाइक से दावत खाने इस्लामनगर जा रहे थे। मृत युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कैंटर को पकड़ लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नोना निवासी जितेंद्र राणा (22) पुत्र धर्मपाल सोमवार देर शाम दोस्त नंदलाल के साथ अल्लापुर गांव दावत खाने बाइक से जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में चंदौसी-इस्लामनगर मार्ग पर गांव सिठौली के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जबरदस्त हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि जितेंद्र राणा व उसका दोस्त नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। यहां जितेंद्र राणा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर उसे हायर सेंटर रेफर कर दियाा। परिवार के लोग जितेंद्र को मुरादाबाद ले गए। यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान जितेंद्र राणा की मौत हो गई। वहीं, नंदलाल का उपचार चल रहा है। मंगलवार को जितेंद्र राणा के भाई रोहताश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed