फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike goes out of control while trying to save an animal, five people including three children injured

Budaun News: पशु को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, तीन बच्चों समेत पांच घायल

Tue, 26 May 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bike goes out of control while trying to save an animal, five people including three children injured
बिल्सी। बेहटा गुंसाई-गुधनी मार्ग पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई निवासी प्रेमशंकर अपनी पत्नी नेत्रवती और बच्चों के साथ आंवला से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गुधनी-बेहटा गुंसाई मार्ग पर पहुंची, तभी अचानक सामने एक पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगी ब्लेड वाली तारकसी में जा घुसी। हादसे में प्रेम शंकर, उनकी पत्नी नेत्रवती तथा बच्चे कार्तिक, नन्नू और विनायक घायल हो गए। तारकसी में फंसने से प्रेमशंकर और नेत्रवती के पैरों में गहरे घाव हो गए।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को एंबुलेंस से बिल्सी सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed