{"_id":"65c7e283388a12e4fb0828e6","slug":"bike-collides-with-tempo-on-highway-woman-dies-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113269-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर टेंपो से टकराई बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर टेंपो से टकराई बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन
शकुंतला का फाइल फोटो।
सिलहरी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम भगवतीपुर पीसीएफ गोदाम के नजदीक शनिवार शाम टेंपो और बाइक (बुलेट मोटर साइकिल) में भिड़ंत हो गई, जिसमें 40 वर्षीय शकुंतला देवी की मौत हो गई जबकि उनके पति और बेटी समेत तीन लोग हो गए। इनमें बाइक सवार की हालत नाजुक है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला अपनी बेटी की शादी का सामान खरीदकर घर लौट रही थी।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बावट निवासी डालचंद और उनकी पत्नी शकुंतला शनिवार देर शाम एक टेंपो से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि उनकी बेटी निकेता की 19 फरवरी को शादी है। दंपती शनिवार दोपहर अपनी बेटी के साथ शहर उसकी शादी का सामान खरीदने आए थे।
घर लौटते समय उनका टेंपो मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम भगवतीपुर के पीसीएफ गोदाम के आगे पहुंचा था कि तभी सामने से आ रही बाइक टेंपो से टकरा गई। हादसे में टेंपो सवार दंपती, उनकी बेटी और बाइक सवार वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्योली निवासी सोनू (35) पुत्र पप्पू घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा दिया, जहां डॉक्टर ने शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया। सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।