{"_id":"67deff4daa16c43d4c0eb9d9","slug":"bike-collided-with-electric-pole-young-man-died-badaun-news-c-123-1-sbly1029-136113-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विद्युत खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विद्युत खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चितरी के पास शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े विद्युत के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके भी मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा निवासी बृजेश (28) पुत्र राजवीर बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। इसी बीच शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े विद्युत खंभे से टकरा गई। हेलमेट न पहने होने की वजह से सिर खंभे में टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। संवाद