फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bharatpur won the tournament by defeating Khushalpur by 22 runs

Budaun News: खुशहालपुर को 22 रनों से हराकर भरतपुर ने जीता टूर्नामेंट

Wed, 28 May 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bharatpur won the tournament by defeating Khushalpur by 22 runs
विजेता टीम के कप्तान आशीष को शील्ड देते बाबू सिंह मीना। संवाद
बिल्सी। गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार की रात भरतपुर और खुशहालपुर की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें भरतपुर ने खुशहालपुर को 22 रनों से हराकर शील्ड पर कब्जा किया।
विज्ञापन

खुशहालपुर के कप्तान जीतू मीना ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया। भरतपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 83 रन बनाए। इसमें अभिषेक चौधरी ने 17, शिवम चौधरी ने 14, नितिन ने 12 और रोहित ने नौ रनों की पारी खेली। खुशहालपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीतू मीना ने तीन, विजनेश कुमार ने दो, संतोष यादव ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

इसके बाद 84 रनों का लक्ष्य पूरा करने मैदान पर उतरी खुशहालपुर टीम केवल 61 रनों पर सिमट गई। इसमें जीतू मीना ने 10, विजनेश कुमार ने 16, शिवम ने 18 रन बनाएं। भरतपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव और नितिन ने तीन-तीन, विक्रांत ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार भरतपुर ने 22 रनों से मैच जीता। विकास को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। इसके अलावा करियामई के खिलाड़ी सचिन को मैन ऑफ द सीरीज का सम्मान दिया गया। बाबू सिंह मीना और मनोज कुमार ने विजेता टीम के कप्तान आशीष चौधरी को शील्ड दिया। इस मौके पर मुनेश यादव, उदयवीर सिंह, वीरश मीना, मनोज मिश्रा व विनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed