फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bharat Vikas Parishad celebrated Teej festival, Anju became Teej Queen

Budaun News: भारत विकास परिषद ने मनाया तीज महोत्सव, अंजू बनी तीज क्वीन

Tue, 22 Jul 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bharat Vikas Parishad celebrated Teej festival, Anju became Teej Queen
जिला पंचायत सभागार में तीज महोत्सव में महिलाओं को सम्मानित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव
बदायूं। भारत विकास परिषद गौरीशंकर शाखा के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सभागार में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम के भोले शंकर के रूप में सजे अर्जुन वर्मा व गौरी मां की वेशभूषा में सजी नन्ही मुन्नी बच्चियों टिया वर्मा, सिद्धि पाठक, आध्या वर्मा, शालिनी पाठक ने महादेव के भजन पर प्रस्तुति देकर आगंतुकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व हरि कृष्ण वर्मा ने नकद धनराशि व प्रतीक चिन्ह भेंट कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाली तीज की थीम पर नृत्य, गायन, वादन, युगल नृत्य, भजन गायन प्रस्तुत किया। साथ ही तीज विषय पर प्रश्नोत्तरी हुई। कोषाध्यक्ष आरके उपाध्याय ने ओ साथी रे तेरे बिना क्या जीना की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर दीपमाला गोयल, रचना शंखधार, मुस्कान ने एकल नृत्य किया। अंजू सक्सेना, राजीव भारती, अंजलि महाजन, जितेंद्र महाजन ने युगल नृत्य किया। निर्णायक मंडल ने तीज क्वीन का खिताब अंजू सक्सेना को दिया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेत्री रचना शंखधार व नीतू मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक अजय सक्सेना, शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष आरके उपाध्याय, संरक्षक रामौतार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed