{"_id":"688686cffd344c64b0009772","slug":"bhandaars-were-organized-for-kanwadis-across-the-district-delicious-food-was-consumed-in-abundance-badaun-news-c-123-1-sbly1018-143993-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले भर में हुए कांवड़ियों के लिए भंडारे, जमकर छके पकवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले भर में हुए कांवड़ियों के लिए भंडारे, जमकर छके पकवान
विज्ञापन
बिल्सी में कछला हाईवे पर कांवड़ियों को प्रसाद वितरित करते लोग। संवाद
बदायूं। जिले भर में शिव भक्तों ने भंडारे आयोजित किए। कहीं जन प्रतिनिधियों ने पहुंचकर कांवडियों की सेवा की तो कहीं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। शहर में जेल प्रशासन की ओर से भंडारा कराया गया। इसके अलावा बरेली मथुरा हाईवे पर जगह जगह भंडारों में कांवड़ियों ने पकवान ग्रहण किए।
सिलहरी। टेल चौक पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर की ओर से कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कांवड़ियों को भोजन समेत फल व खाने पीने का अन्य सामान वितरित किया गया। कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. दिनेश कुमार शर्मा, आरएसएस के प्रांत प्रमुख विशाल, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अनेकपाल सिंह, राजवीर सिंह यादव, दिनेश सिंह असावा व यतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
जेल प्रशासन ने किया भंडारे का आयोजन
बदायूं। जेल परिसर में भंडारे का आयोजन जेलर रणंजय सिंह ने स्टाफ के साथ किया। यहां से गुजरने वाले कांवड़ियों को रो कर भोजन कराया गया। इस मौके पर जेल प्रशासन कांवड़ियों की सेवा में लगा देखा गया।
विज्ञापन
बिल्सी में हाईवे पर कांवड़ियों को कई स्थानों पर हुए भंडारे
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर अंबियापुर चौराहा पर समाजसेवी मृदुल शर्मा और पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, बदायूं चौराहे पर भारतीय हलधर किसान यूनियन की ओर से, अरविंद कोल्ड स्टोर के निकट बबलू ठाकुर, मुख्य बाजार में गल्ला व्यापारी गौरव वार्ष्णेय व मिश्रीपुर मुकईया पुल बने मंदिर पर नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव शर्मा ने शिव भक्तों के लिए भंडारा कराकर पुण्य लाभ कमाया।
म्याऊं चौकी पुलिस ने कराया भंडारा, विधायक ने बांटा प्रसाद
म्याऊं। अलापुर थाना क्षेत्र की म्याऊं पुलिस चौकी की ओर से भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे का शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रसाद बांटकर किया। इस मौके पर जिला महामंत्री शारदाकांत, मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत, सीओ दातागंज केके तिवारी, थानाध्यक्ष अलापुर उदयवीर सिंह, चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह आदि थे। संवाद
-- -- -- -- -
सेवादारों ने भंडारों में की कांवड़ियों की सेवा
उझानी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सिनेमाघर के सामने भंडारे में कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। सेवादारों में अशोक गुप्ता, प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत, अरुण अग्रवाल और सचिन अग्रवाल का भी योगदान रहा। संवाद
-- -- -- -
ठेकेदारों ने भंडारे में खिलाई खिचड़ी
बदायूं। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की ओर से कांवड़ियों के लिए उझानी रोड बालाजी मंदिर के पास किया भंडारा किया।इसमें खिचड़ी अचार, जलजीरा व शर्बत का वितरण किया। इसमें संयोजक संजीव गंगवार ठेकेदार संघ के अध्यक्ष अमित पांडेय, रविंद्र मोहन सक्सेना आदि थे। संवाद
-- -- -- -
पुलिस ने शिवभक्तों को कराया भंडारा
कुंवरगांव। पुलिस की ओर से थाने के निकट कांवड़ियों के लिए कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। सदर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी, सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद रावत, नितिन शर्मा, विनोद पोरवाल, पंकज गुप्ता आदि थे। संवाद