{"_id":"5ed3e5778ebc3e904e1ccb84","slug":"bhamuiya-village-seal-of-kadarchauk-block-declared-hotspot-badaun-news-bly4076759136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक ब्लॉक का भमुईया गांव सील, हॉटस्पॉट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरचौक ब्लॉक का भमुईया गांव सील, हॉटस्पॉट घोषित
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। शनिवार देर रात दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भमुईया को सील कर दिया गया है। गांव के चार रास्तों पर बैरियर लगाए गए हैं, जहां पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। वहीं गांव पहुंचे अधिकारियों ने गांव की सड़कें, प्राथमिक स्कूल, पॉजिटिव मरीज के घर और उसके आसपास एरिया को सैनिटाइज कराया।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भमुईया में शनिवार देर रात दो कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले थे। दोनों सगे भाई हैं और 15 मई को एक ट्रक से मुंबई के बांद्रा से लौटे थे। उन्हें प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। उन्हें पांच दिन पूर्व होम क्वारंटीन कर दिया गया था। गुरुवार को दोनों भाइयों समेत गांव के 66 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। रिपोर्ट शनिवार देर रात आई और उसमें दोनों भाई पॉजिटिव निकले। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सीओ सर्वेंद्र सिंह स्वास्थ्य टीमों के साथ भमुईया गांव पहुंच गए। रात में ही गांव को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। सुबह तक पुलिस ने गांव के चार रास्तों को सील कर दिया। इस गांव से सकरी, रमजानपुर, भदसिया और कादरचौक जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की गई है। वहीं पॉजिटिव मरीजों को जिला अस्पताल लाया गया। गांव में रविवार सुबह सैनिटाइजेशन का काम किया गया। इसके लिए कई कर्मचारी लगाए गए। दोपहर तक सैनिटाइजेशन का काम चला। अधिकारियों ने गांव वालों को हिदायत दी है कि वह घर से बाहर न निकलें और एक-दूसरे के संपर्क में न आएं।
--------------------------------
कोविड-19 हॉस्पिटल बरेली भेजे गए दोनों भाई
कादरचौक। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले पॉजिटिव मरीजों को देर रात 12 बजे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। रातभर दोनों अस्पताल के कोरोना वार्ड में रहे। रविवार दोपहर दोनों को बरेली के कोविड-19 हॉस्पिटल बिथरी चैनपुर भेजा गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. कौशल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिवार के सात लोग होम क्वारंटीन, 31 सैंपल भेजे
कादरचौक। कोरोना पॉजिटिव दोनों भाइयों के परिवार के सात लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। उनके परिवार वालों और आसपास के लोगों समेत करीब 31 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। इसके लिए रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंची। सभी संदिग्धों को प्राइमरी स्कूल में ले जाया गया, जहां उनके सैंपल लिए गए।
80 प्रवासियों के सैंपल जांच को भेजे
इस्लामनगर। ब्लॉक क्षेत्र में गैर प्रांतों से लौटे करीब 80 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमन सिद्दीकी ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, केरल, हरियाणा से 80 प्रवासी आए हैं। इनकी जांच कराने के लिए सैंपल ले लिए गए हैं।