Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhai Dooj: Sisters applied a *tilak* using a whole coconut and prayed for their brothers' long life.

भैयादूज : बहनों ने गोले से टीका कर भाइयों की लंबी आयु मांगी

Thu, 12 Nov 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj: Sisters applied a *tilak* using a whole coconut and prayed for their brothers' long life.
मुंह बोली बहन सीमा यादव से टीका कराते आबिद रजा। स्रोत-स्वयं
बदायूं। भाई-बहन के अटूट प्रेम बंधन का त्योहार भैयादूज जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के साथ गोले से टीका किया और भाइयों की लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार स्वरूप भेंट देकर हर मुसीबत से बचाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

वहीं, भैया दूज के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपनी मुंह बोली बहन सीमा यादव से तिलक कराया। आबिद रजा ने ने कहा कि भैया दूज का त्योहार हिंदुस्तान में भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। देश में हिंदू मुसलमान को प्यार मोहब्बत से रहना चाहिए। नफरत की राजनीति करने वाले और समाज में नफरत फैलाने वालों से दूरी बनाना चाहिए। आबिद रजा ने बहन से तिलक लगवा कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
विज्ञापन



दबतोरी। सुबह से भैयादूज को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला। बहनों ने भाइयों के घर पहुंचकर तिलक करने के साथ उन्हें मिठाई खिलाई। उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन व सुख-समृद्धि की कामना की। दबतरा रेलवे स्टेशन, दबतोरी बस स्टैंड, ललुआ नगला रोड, लक्ष्मीपुर रोड, यादपुर रोड आदि सड़कों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर। भैयादूज के अवसर पर बसों और मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ रही।
बिल्सी। फल और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे जमकर बिक्री हुई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिल्सी नगर के अंबियापुर, बदायूं चौराहा, रंजना तिराहा, सोमानी तिराहा और अटल चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।


उसहैत-उसावां तिराहे पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी
म्याऊं। भाई दूज के पर्व पर बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बरती। उसहैत-उसावां तिराहे पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र का भ्रमण किया। संवाद

घरों में मिठाइयां और पकवान बनाकर खुशियां मनाईं
उसावां। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। सुबह से ही बाजार और घरों में चहल पहल दिखाई दी। विवाहित बहनें भी अपने मायके पहुंचीं। भाइयों को तिलक लगाकर परंपरा निभाई। कई स्थानों पर भाइयों ने बहनों के घर पहुंचकर तिलक लगवाया। घरों में मिठाइयां और पकवान बनाकर पर्व की खुशियां मनाई गईं। संवाद


मिठाई और फलों के दामों में आया उछाल
ओरछी। भाईदूज ओरछी, परमानन्दपुर, सिसरका, खेड़ादास, बझेड़ा नूतन में धूमधाम से मनाया गया। फल, मिष्ठान के भाव आसमान छू रहे थे। 250 रुपये बिकने वाली मिठाई 340 से 350 रुपये प्रति किलो बिकी। 20 से 25 रुपये प्रति दर्जन बिकने वाला केला 40 से 60 रुपये प्रति दर्जन बिका। सेब से दोगुना भाव पर बिका। संवाद

मुंह बोली बहन सीमा यादव से टीका कराते आबिद रजा। स्रोत-स्वयं

मुंह बोली बहन सीमा यादव से टीका कराते आबिद रजा। स्रोत-स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed