Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road from Vaura to Sirsa Gautiya will be improved.

Budaun News: वौरा से सिरसा गौटिया तक सुधरेगी सड़क

Thu, 12 Nov 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The road from Vaura to Sirsa Gautiya will be improved.
बदायूं। दातागंज विधानसभा क्षेत्र में वौरा से हथनीभूड़ मार्ग वाया सिरसा गौटिया तक सड़क की हालत जल्द सुधर जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्य पर करीब 1.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने कार्य पूरा करने के लिए पांच महीने का समय निर्धारित किया है। मरम्मत होने से इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। खासकर किसानों, विद्यार्थियों को खराब रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे और उखड़ी सतह होने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क की मरम्मत के लिए 1.34 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर टेंडर प्रक्रिया निकाली गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित फर्म को काम सौंपा जाएगा। इसके बाद निर्धारित समय में सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। विभागीय स्तर पर पांच महीने में कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि सड़क को समय अवधि में बनाया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed