बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में सोमवार को राम कथा से पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथावाचक संत रवि समदर्शी ने कथा स्थल पर पोथी स्थापना और कलश पूजा कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यात्रा के दौरान बच्चों, महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर और सिर पर कलश रखकर गांव में भ्रमण किया। इस दौरान मोहन पट्टी, नागा बाबा मंदिर, सिद्ध इंद्रमन बाबा मंदिर, नंदा देवी मंदिर, मुख्य बाजार, ग्राम देवी मंदिर, सती मंदिर आदि स्थानों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर योगेश माहेश्वरी, धर्मेंद्र सक्सेना, अनुराधा सक्सेना, दीपा सक्सेना, दुष्यंत सोलंकी, गंगा सिंह, छुटटन सिंह, रामबहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद