फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Before her death, the old lady made a video and wrote in the suicide note- Neighbors are responsible for my death

Budaun News: मौत से पूर्व वृद्धा ने बनाया वीडियो, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार मोहल्ले वाले

Sun, 09 Feb 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Before her death, the old lady made a video and wrote in the suicide note- Neighbors are responsible for my death
लोमेश शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : kathua news
सहसवान। मोहल्ला सैफुल्लागंज के मंदिर परिसर में बने कमरे में 62 वर्षीय वृद्धा शनिवार सुबह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

उधर, घटना से पहले का वृद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मोहल्ले के ही छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रही है। वहीं, पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें भी वृद्धा ने मोहल्ले के लोगों से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी लोमेश शर्मा (62) पत्नी उमेश शर्मा शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में बिस्तर पर मिलीं। बताया जाता है कि वह घर के पास ही एक मंदिर में रहती थीं। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर आरबी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मोहल्ले के लोग उन्हें व उनके परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अक्सर परिवार को झूठे केस में फंसवाकर जेल भिजवाने की धमकी देते हैं। उनका परिवार उत्पीड़न से तंग आ चुका है। वह इन लोगों के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही हैं। लिखा है कि उन्होंने पुलिस से भी आरोपियों की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, लोमेश शर्मा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह रोती हुई दिख रहीं हैं। वीडियो में वह मोहल्ले के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कह रहीं हैं। पुलिस सुसाइड नोट और वीडियो की जांच कर रही है।
सहसवान कोतवाल आरबी सिंह ने बताया कि महिला मोहल्ले के ही एक मंदिर में परिवार के साथ रहती थी, जिसका मोहल्ले वाले विरोध करते आ रहे हैं। महिला के शव पर किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की वजह सामने आई है। वीडियो और सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।



पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद उलझी आत्महत्या की गुत्थी
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद वृद्धा के आत्महत्या के दावे की गुत्थी उलझ गई हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि परिवार के लोग आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पेच यह है कि वृद्धा ने सुसाइड नोट और वीडियो में आत्महत्या की बात कही है। अब सवाल यह है कि अगर आत्महत्या की है तो मौत से पहले वह वीडियो कैसे बना, जिसमें वृद्ध अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कहती नजर आ रही है।
दूसरा सवाल यह है कि अगर आत्महत्या नहीं की तो आत्महत्या का वीडियो कैसे वायरल हुआ। पुलिस इन्हीं सब सवालों के जवाब तलाश रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कब और किन परिस्थितियों में वृद्धा ने वीडियो बनाया। इसके साथ ही सुसाइड नोट की भी हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।
वृद्धा का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह पढ़कर बोल रही हैं। माना जा रहा है कि जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है वह उसी को पढ़कर बोल रही है।




मंदिर और घर पर कब्जा चाहते हैं आरोपी
लोमेश शर्मा के तीन बेटे पवन, प्रवीण और निक्की हैं। उनका खुद का स्कूल है। उसी में बच्चों को पढ़ाते हैं। लोमेश शर्मा के बेटे पवन ने बताया कि मंदिर उनकी सार्वजनिक जगह पर बना है। इसके अलावा घर भी उनका ही है। बावजूद इसके मोहल्ले के लोग मंदिर और घर पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोपी उनके परिवार के खिलाफ थाने में अक्सर झूठी शिकायतें करते रहते हैं। मां घर से बाहर निकलती थी तब ये लोग परेशान किया करते थे, ताकि वह मंदिर छोड़ जाए।



सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। वृद्धा के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। विषैला पदार्थ खाने जैसे लक्षण भी नहीं मिले है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा। - राजेंद्र बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed