फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   B.Ed entrance exam: General knowledge questions confused

बीएड प्रवेश परीक्षा : सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया

Mon, 02 Jun 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam: General knowledge questions confused
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी। स्रोत-प्रशासन - फोटो : mathura
बदायूं। जनपद के चार केंद्रों पर दो पालियों में बीएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। बताया कि सामान्य ज्ञान और विज्ञान के प्रश्नों ने उन्हें थोड़ा परेशान किया। कुल 1441 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 1281 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में 156 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से पांच बजे तक चली। परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार सामान्य ज्ञान में संविधान और स्वतंत्रता के अधिकार से जुड़े कई सवाल पूछे गए। कहा कि विज्ञान के सवालों ने भी उन्हें थोड़ा परेशान किया। बताया कि नई तकनीक जैसे एआई, चैट जीपीटी, व प्रौद्योगिकी से जुड़े सवाल आए। उझानी की सीमा शर्मा ने बताया कि प्रत्येक पाली में परीक्षा में 100 सवालों को हल करना था। इनमें भाषा और सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा थी। हिंदी या अंग्रेजी विषय से 50 प्रश्न व सामान्य ज्ञान से भी 50 प्रश्न पूछे गए थे। कहा कि पेपर सामान्य था लेकिन, कुछ विषयों से अधिक प्रश्न पूछ लिए गए। इनमें राजनीति विज्ञान व संविधान के सवाल ज्यादा थे, खासकर अनुच्छेद और अधिकार पर सवालों की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन


बोले परीक्षार्थी
- सोशल मीडिया में चेट जीपीटी एप्लिकेशन की उपयोगिता कितनी प्रभावशाली है। ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग जैसे अन्य तकनीक से जुड़े सवाल पूछे गए। - सत्यम वर्मा, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


- पेपर अच्छा हुआ। सामान्य ज्ञान से जुडे प्रश्न खासकर अधिकार थे। अनुच्छेद से जुड़े प्रश्न कठिन थे। - आरती सिंह, परीक्षार्थी।


डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अवनीश राय ने चारों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे से की जा रही मॉनिटरिंग को देखा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, साफ सफाई, पेयजल, पार्किंग, विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था देखी। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी। स्रोत-प्रशासन

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी। स्रोत-प्रशासन- फोटो : mathura

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी। स्रोत-प्रशासन

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी। स्रोत-प्रशासन- फोटो : mathura

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी। स्रोत-प्रशासन

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी। स्रोत-प्रशासन- फोटो : mathura

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी। स्रोत-प्रशासन

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम,एसएसपी। स्रोत-प्रशासन- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed