फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Became a city bypass

बनने लगा शहर का बाईपास

Sat, 11 Jun 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर के बाईपास के लिए जमीन चिह्नांकन कर हिस्टोमीटर पर लाल झंडियों से अधिग्रहण को स्थान सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं दो गांवों के किसानों से बैनामा कराने का सिलसिला जारी है। सबसे अहम यह है कि शनिवार से बाईपास निर्माण के लिए मशीनों से काम भी शुरू कर दिया गया। फिलहाल लेवलिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एई विजय कुमार के साथ अमीन राम सिंह, जेई हरप्रसाद, सूबे सिंह, तेज सिंह और लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने चिह्नांकन से अब तक कमान संभाली हुई है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले ही पीडब्ल्यू और राजस्व विभाग ने नौ गांवों के रकबे में से सभी जगह चिह्नांकन का काम पूरा कर लिया। जिन गांवों के रकबे बाईपास में आ रहे हैं, उनमें लौड़ा बहेड़ी, गंगचौरा, सिरसाठेर, बदायूं देहात, अकरम नगर गढ़ी, भगवतीपुर, आरिफपुर नवादा और खेड़ा बुजुर्ग गांव शामिल हैं। बाईपास के लिए नौ गांवों में किसानों की मुआवजा राशि 10 करोड़ से अधिक बनने के कारण कमिश्नर के यहां से जमीन का अधिग्रहण हुआ है। बाईपास के लिए शासन से 44.08 करोड़ स्वीकृत हैं। इसमें पहली किस्त के रूप में 16 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। सभी नौ गांवों की मुआवजा राशि की लिस्ट बना ली गई है। 
विज्ञापन


बाईपास:फैक्ट फाइल 
लंबाई : 8.25 किमी
चौड़ाई : 34 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed