फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Be careful, dengue outbreak in the district, 40 patients have been found in 25 days

Budaun News: सावधान, जिले में डेंगू का प्रकोप, 25 दिन में मिल चुके हैं 40 मरीज

Sat, 26 Oct 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Be careful, dengue outbreak in the district, 40 patients have been found in 25 days
बदायूं। जिले में अब डेंगू तेजी से फैलने लगा है। अक्तूबर में अब तक 40 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। हाल यह है कि पिछले 24 घंटे में जिले में पांच लोग बुखार से दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा मलेरिया का भी प्रकोप है। हर रोज 30 से 40 मरीज मलेरिया के मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा। रोजाना बुखार से लोगों की जान जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग लार्वा नष्ट कराने और कैंप लगाकर लाल-पीली गोलियां देने तक ही सीमित है। बीते 24 घंटों में बुखार से किशोरी समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें कुंवरगांव निवासी अंशु (14), उसके चाचा प्रेमपाल (55) व अमरजीत की बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उधर, बूुखार से बिल्सी निवासी राजवीर की सात साल की बेटी डॉली की भी मौत बृहस्पतिवार को हो चुकी है। फैजगंज बेहटा के गांव खजुरिया निवासी 28 वर्षीय विवेक पाल ने भी बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया था। परिजन डेंगू से मौत होना बता रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मौत होना नहीं मान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार मौत होने के बाद भी विभाग डेंगू की न तो जांच ही करा पा रहा है और न ही समुचित इलाज की व्यवस्था ही कर सका है। तीन साल बीत जाने के बाद भी ब्लड सेपरेशन यूनिट का लाइसेंस न मिल पाने से प्लेटलेट्स व प्लाज्मा तक मरीजों को नहीं मिल पा रहा।






मलेरिया संक्रमित मरीजों की संख्या 3700 पार
मलेरिया को लेकर जिला हाइरिस्क श्रेणी में है। जनवरी से अक्तूबर तक अबतक मलेरिया संक्रमित 3700 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। दो साल से मलेरिया विभाग ने जांचों का दायरा बढ़ाया तो घर-घर मलेरिया के मरीज मिले। वर्ष 2019 में जिले में मलेरिया फैला तो जिला एशिया में पहले स्थान पर पहुंच गया था।


लगातार टीमें शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रहीं हैं। संक्रमित मरीजों को उपचार भी दिया जा रहा है। प्लेटलेट्स की आवश्यकता पर ही मरीज को रेफर किया जाता है। -डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ


दातागंज समेत 12 गांव में लगे शिविर, 11 डेंगू संक्रमित मिले
- 614 बुखार के मरीज, 18 मलेरिया संक्रमित मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में दातागंज समेत 12 गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इनमें 714 मरीजों ने पंजीकरण कराया। 614 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। इसमें से 18 मलेरिया संक्रमित पाए गए। साथ ही छह डेंगू के भी संक्रमित मरीज मिले। सभी को जांच के बाद दवा दी गई।

मलेरिया व डेंगू के मरीजाें को ढूंढने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जांच कर रही हैं। शुक्रवार को दातागंज समेत 12 गांव में शिविर लगाए गए। शिविरों में बुखार के साथ-साथ मलेरिया के मरीजों में लक्षण मिले जिनकी जांच कराई गई। जांचों में 18 लोग मलेरिया संक्रमित मरीज मिले। छह डेंगू संक्रमित मरीज भी मिले। मरीजों को दवा देने साथ ही घर के आसपास सफाई रखने को जागरूक किया गया। वहीं संक्रमित मरीजों के गांव में देर रात फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed