फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BC Sakhis will go door-to-door to raise awareness among farmers regarding the Farmer Registry.

Budaun News: बीसी सखी घर-घर जाकर किसानों को करेंगी फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक

Mon, 13 Apr 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
BC Sakhis will go door-to-door to raise awareness among farmers regarding the Farmer Registry.
बदायूं। जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए कृषि विभाग ने अब जमीनी स्तर पर अभियान तेज कर दिया है। जिले में अब तक करीब 76 फीसदी किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जबकि एक लाख से अधिक किसान अभी भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। ऐसे में विभाग ने बीसी सखी को इस अभियान में शामिल कर बड़ी रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की पहल पर अब बीसी सखी गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करेंगी। इसके साथ ही वे न केवल किसानों को रजिस्ट्री की प्रक्रिया समझाएंगी, बल्कि मोबाइल के माध्यम से स्वयं भी उनकी रजिस्ट्री कर सकेंगी। जहां जरूरत होगी, वहां किसानों को जनसेवा केंद्रों पर जाकर पंजीकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान में करीब 969 बीसी सखी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जो पहले से ही ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अब इन्हें कृषि विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण देकर फार्मर रजिस्ट्री अभियान में जोड़ा गया है, जिससे इस कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि विभाग का लक्ष्य जिले के सभी पात्र किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करना है। इसके लिए बीसी सखी को एक प्रभावी माध्यम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर सीधी पहुंच और स्थानीय जुड़ाव के कारण बीसी सखी किसानों को आसानी से समझा सकती हैं, जिससे अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed