{"_id":"67cdd2e32868111a4906e95a","slug":"basic-exams-will-start-from-march-24-papers-are-being-prepared-badaun-news-c-123-1-sbly1029-135457-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेसिक की परीक्षाएं 24 मार्च से, पेपर किए जा रहे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेसिक की परीक्षाएं 24 मार्च से, पेपर किए जा रहे तैयार
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय मान्यता प्राप्त कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों की शैक्षिक सत्र 2024-2025 की वार्षिक परीक्षा का रोस्टर जारी हो गया है। परिषदीय स्कूल में वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। 31 मार्च को इसका परीक्षाफल बांटा जाएगा। पेपर की छपाई का काम तेजी से चल रहा है।
इस बार परीक्षा में 3.10 लाख बच्चे शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियां में जुटा है। इस बार भी परीक्षा की अवधि दो घंटे ही रहेगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे और अपराह्न 12:30 से 2:30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र जिला स्तर पर डायट के माध्यम से तैयार कराए जाएंगे।
कक्षा पांच की वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन संकुल (न्याय पंचायत) स्तर पर अन्य विद्यालयों के अध्यापकों से कराया जाएगा। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 मार्च से परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं। पेपर की छपाई चल रही है। बाकी सभी व्यवस्थाएं ठीक कराई जा रहीं हैं।