फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   basic edu dptt.

अनुदेशक पद पर आवेदन करने को नहीं खुली साइट

Fri, 02 Jan 2015 07:17 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 02 Jan 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
basic edu dptt.

बेसिक शिक्षा विभाग की तरह अब परिषद की साइट भी सुस्त चलने लगी है। अनुदेशक पद पर मांगे गए ऑनलाइन आवेदन के लिए अभी तक साइट नहीं खुल सकी है। जबकि इसका विज्ञापन जारी हुए दो दिन का समय गुजर गया है। चूंकि मामला राज्य स्तर का है, इसलिए विभागीय लोग भी आवेदकों को सटीक जवाब/कारण नहीं दे पा रहे हैं। अभ्यर्थी दो दिन से नेट कैफे के चक्कर काट कर वापस लौटने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जूनियर स्कूलों में जहां सौ से अधिक छात्र संख्या है, में रखे जाने के लिए अनुदेशकों की जगह निकाली गई हैं। आदेश जारी होने के बाद इसका विज्ञापन भी प्रकाशित करा दिया गया। लेकिन दो दिन बाद भी ऑनलाइन आवेदन भरने वाली साइट नहीं खुल की। दो दिन से अभ्यर्थी नेट कैफे के चक्कर काटते हुए वापस लौट रहे हैं। वहीं रोजाना बेसिक दफ्तर के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी ले रहे हैं। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि आदेश के अनुसार कार्य किया जा रहा है। आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं। इसकी कार्रवाई राज्य स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed