फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly's two smugglers arrested with opium worth 20 lakhs

Budaun News: 20 लाख की अफीम के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's two smugglers arrested with opium worth 20 lakhs
आंवला से अफीम पहुंचाने वजीरगंज आए थे दोनों तस्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज/सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो तस्कर पकड़े गए। उनके पास से एक किलो 15 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
बुधवार रात वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय और उनकी टीम आंवला-बरेली सीमा पर बगरैन के नजदीक वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आंवला की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास एक किलो पंद्रह ग्राम अफीम बरामद हुई, जिससे उन्हें थाने ले जाया गया। जहां पुलिस ने दोनों तस्करों से जानकारी जुटाई। उन्होंने अपने नाम बरेली जिले के थाना विशारतगंज क्षेत्र के गांव पस्तौर निवासी धर्मवीर पुत्र ओमकार और उत्तर कुमार उर्फ सुखपाल पुत्र कल्लू बताया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों तस्करों ने कबूला कि धर्मवीर का फुफेरा साला जीतपाल अफीम तस्कर है। वह आंवला क्षेत्र के गांव मदिराय का रहने वाला है। उसने ही दोनों को अफीम दी थी। कहा था कि चंदौसी से एक व्यक्ति आएगा और बाइक का नंबर देखकर अफीम ले जाएगा। इसके बदले उन्हें पांच-पांच हजार रुपये मिलने वाले थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में जीतपाल के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। तस्करों से बरामद अफीम की कीमत करीब बीस लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed