फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly Sarraf car Pajeb recovered 70 kg of silver

बरेली के सर्राफ की कार में 70 किलो चांदी की पाजेब बरामद

Sun, 14 Feb 2016 11:20 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Sarraf car Pajeb recovered 70 kg of silver
कछला चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सेल्स टैक्स चोरी का मामला पकड़ लिया। पुलिस को लग्जरी कार में करीब 70 किलो वजन की चांदी की अनगिनत पाजेब मिलीं। कार में मौजूद बरेली निवासी सर्राफ के पास खरीद के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने चांदी कब्जे में ले ली। सेल्स टैक्स ऑफीसर रामानुज मौर्य को भी मौके पर बुला लिया गया। उनकी मौजूदगी में चांदी सील कर दी गई।
विज्ञापन

मामला रात करीब 10 बजे का है। उस वक्त सीओ जगदीश सिंह पाटनी की अगुवाई में पुलिस वाहन चेकिंग में जुटी थी। पुलिस ने कासगंज की ओर से बरेली को चली लॅग्जरी कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें चांदी के कई पैकेट मिले। कार में मौजूद बरेली में आलमगिरीगंज निवासी सर्राफ वरुण अग्रवाल और उनके ड्राइवर बरेली में देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव हिसना निवासी रामसिंह से भी चांदी को लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सर्राफ ने पहले तो कागज अपने परिचित के पास बताकर मंगाने के लिए मौका देने को कहा लेकिन बाद में सेल्स टैक्स चोरी का मामला खुल गया।
विज्ञापन

चांदी बरामदगी के दौरान ही सीओ ने एसएसपी सौमित्र यादव को कॉल कर पूरे मामले से अवगत करा दिया। सीओ ने सेल्स टैक्स ऑफीसर (सीटीओ) रामानुज मौर्य और एसीओ अमित अग्रवाल को सूचना देकर कोतवाली बुला लिया। सेल्स टैक्स ऑफीसर ने मामला कर चोरी का बता कर चांदी सील कर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी है। सर्राफ की कार भी पुलिस के कब्जे में है। बता दें कि बरेली के कई सर्राफ मथुरा से चांदी खरीदकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दो साल पहले हुआ था चांदी का मामला रफा दफा
उझानी। मथुरा में चांदी का थोक व्यापार काफी पुराना है। बरेली ही नहीं बल्कि आसपास जिलों के सर्राफ भी कच्ची-पक्की चांदी मथुरा से खरीदते हैं। करीब दो साल पहले बरेली के एक सर्राफ को कोतवाली पुलिस ने डेढ़ क्विंटल चांदी के साथ पकड़ा था। सर्राफ के पास कागज नहीं मिलने पर मामला बड़े ही गुपचुप तरीके से रफा दफा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed