फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly's advocate blew 1.5 lakh rupees from marriage hall in Ujhani

उझानी में मैरिज हाल से बरेली के अधिवक्ता का डेढ़ लाख रुपया उड़ाया

Sun, 04 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's advocate blew 1.5 lakh rupees from marriage hall in Ujhani
उझानी (बदायूं)। भतीजी के विवाह समारोह में शामिल बरेली के अधिवक्ता सुरेश बाबू साहू का मैरिज हाल के अंदर से बैग चोरी हो गया। बैग में डेढ़ लाख रुपये और असलाह का लाइसेंस था। सुराग नहीं लगा तो पुलिस को बुला लिया गया। बरातियों में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि एक किशोर बैग लेकर बाहर निकला था लेकिन पूछने पर वह दुल्हन के भाई के बैग मंगाने की बात कहकर गुम हो गया। पुलिस ने शक में कार्यक्रम की फोटो और वीडियोग्राफी कर रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बरेली, फरीदपुर के मूल निवासी निवासी अधिवक्ता सुरेश बाबू की भतीजी का रिश्ता सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नौशेरा निवासी दयाराम साहू के बेटे प्रदीप के साथ तय हुआ था। शादी समारोह नगर में सरौरा इलाके के एक मैरिज हाल में शुक्रवार शाम को शुरू हुआ। परिवार के साथ सुरेश बाबू भी समारोह में शामिल हुए। तड़के करीब तीन बजे वह हाल से बाहर आकर टहलने लगे। बैग उन्होंने सदस्यों के पास ही छोड़ दिया। बैग में डेढ़ लाख रुपये और उनके असलाह का लाइसेंस भी रखा। बताते हैं कि एक किशोर अचानक ही हाल से बैग लेकर बाहर निकला। बरातियों में से दो-तीन लोगों ने उससे पूछा भी लेकिन बैग दुल्हन के भाई रवि ने मंगाया है, कहकर आगे बढ़ गया। अधिवक्ता को जब इसकी भनक लगी तो वह बैग खोजने में जुट गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने पीआरवी पर कॉल कर मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिसकर्मियों के साथ दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने कुछेक संदिग्धों की तलाशी भी ली लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। दूल्हे के चाचा सोहनपाल साहू ने बताया कि बैग उठाकर ले जाने वाले किशोर को तो कोई नहीं पहचानता लेकिन वह शादी में फोटो और वीडियोग्राफी कर रहे दो युवकों के पास था। इसलिए फोटोग्राफरों पर शक बना हुआ है। मैरिज हाल में सीसीटीवी कैमरे का सिस्टम खराब होने से पुलिस के सामने दिक्कत आ रही है। पुलिस ने दोनों फोटोग्राफरों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से शनिवार सुबह में पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed