फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bankelal murder case Woman talked on phone seven times with victim in Budaun

बांकेलाल हत्याकांड: कत्ल की रात महिला ने सात बार फोन पर की थी बात, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

Sat, 17 Feb 2024 03:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 03:45 PM IST
सार

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौंटिया निवासी मुकद्दम उर्फ बांकेलाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव खेत में मिला था। जांच के दौरान पुलिस को कई सुराग मिले हैं। 

विज्ञापन
Bankelal murder case Woman talked on phone seven times with victim in Budaun
बांकेलाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिहारी की गौंटिया निवासी मुकद्दम उर्फ बांकेलाल हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को शक है कि बांकेलाल की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी, क्योंकि हत्या की रात बांकेलाल की एक महिला से सात बार फोन पर बात हुई थी। थाना पुलिस और एसओजी ने पूछताछ के लिए एक महिला और ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार रात कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौंटिया निवासी मुकद्दम उर्फ बांकेलाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन उनका शव ट्यूबवेल के सामने पड़ा मिला था। छोटे भाई राजपाल ने गांव के ही चार भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि थाना पुलिस ने इनमें से तीन भाइयों को उसी दिन पकड़ लिया था लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस और एसओजी ने थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला, एक ग्राम प्रधान और एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, महिला बांकेलाल से बात करती थी। उसके हिस्ट्रीशीटर और ग्राम प्रधान से भी संबंध हैं। चारों को अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल्स से मिला नया सुराग
सोमवार की रात हत्या से पहले बांकेलाल से सात बार णोबाइल पर कॉल करने वाली महिला की हिरासत में लिए गए अन्य लोगों से भी बात हुई थी। महिला और बांकेलाल के फोन की कॉल डिटेल के आधार पर ही पुलिस ने महिला को पकड़ा और उसके बताने पर ग्राम प्रधान समेत तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया।

महिला के पति पर एक युवक की हत्या का दर्ज है केस 
कुंवरगांव थाना पुलिस और एसओजी टीम ने जिस महिला को पकड़ा है, उसके पति के खिलाफ कुंवरगांव कस्बा निवासी मोनू नाम के युवक की हत्या का केस दर्ज है। इसमें वह जेल भी गया था। फिलहाल जमानत पर छूटा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले महिला का पति दिल्ली में रहकर काम करता था। तब महिला के मोनू से संबंध हो गए थे। महिला के गर्भवती होने पर उसके पति ने मोनू की हत्या कर दी थी।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अभी कुछ ऐसा तथ्य हाथ नहीं लगा है, जिससे किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके। सभी पहलुओं पर छानबीन चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed