फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bank will be cash less

...तो कैशलेस हो जाएंगी जिले की बैंक शाखाएं 

Thu, 08 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 08 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से जिले के लोगों को नोट एक्सचेंज करने और लेनदेन में सबसे आगे रहने वाली स्टेट बैंक की शाखाओं में यदि जल्द रुपये नहीं दिए गए, तो जिले में कैशलेस की किल्लत हो जाएगी, जिससे लोगों को रुपये मिलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

जिले में पंजाब नेशनल बैंक लीड बैंक है। पीएनबी की मुख्य शाखा में अन्य शाखाओं का करेंसी चेस्ट होने के साथ सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की 72 शाखाएं और आईडीबीआई बैंक समेत कई शाखाएं जुड़ी हुई हैं। इसमें पीएनबी और उससे जुड़ी बैंक शाखाओं में पहले से ही कैश की किल्लत चल रही है। इस दौरान जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अधिकांश शाखाओं ने कैश का वितरण किया। इससे काफी हद तक लोगों को राहत मिलती रही, लेकिन एसबीआई के बैंक चेस्ट में केवल डेढ़ करोड़ के करीब ही कैश बचा है, जो शुक्रवार तक खत्म होने की उम्मीद है। वहीं, पीएनबी का कैश भी खत्म होने की कगार पर है। इन दोनों बैंकों का कैश खत्म होने से पहले आरबीआई या बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों से पर्याप्त धनराशि का इंतजाम नहीं किया गया, तो स्थित खतरनाक हो जाएगी। इस संबंध में एसबीआई की मुख्य शाखा के प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि फिलहाल काम चल रहा है, लेकिन आगे दिक्कत हो सकती है। वहीं, लीड बैंक मैनेजर अनुराग रमन ने बताया कि यदि दो दिन के अंदर कैश नहीं मिला तो कैश वितरण मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed