{"_id":"58275f444f1c1b8553b3c068","slug":"bal-divas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस के उपलक्ष्य में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस के उपलक्ष्य में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई विद्यालयों में शनिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। बच्चों ने विचार रखे।
केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में लेख, निबंध, बटरफ्लाई, डेकोरेशन, इमला, भाषण, कविता आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या डॉ. अमलेश गुप्ता ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद स्नेह करते थे। वह कहते थे कि दुनिया का हर बच्चा अनमोल है। उसमें कोई न कोई प्रतिभा अवश्य ही छिपी होती है। यहीं प्रतिभा आगे चलकर राष्ट्र व दुनिया के लिए मील का पत्थर साबित होती है। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आकांक्षा शर्मा, स्नेहा, सीमा, प्रियांशी आदि मौजूद रहे।
जेएस कॉलेज में सचिव नरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी शिक्षकों को बालकों के साथ चाचा नेहरू जैसा प्यार दुलार देना चाहिए। ताकि बच्चे अपने दिल की बात उनसे कह सकें और मानसिक दबाव के स्थान पर बच्चे मानसिक प्रखरता के साथ सीखें। प्राचार्य विशेष कुमार ने भी विचार रखे। इस मौके पंडित श्रीराम शर्मा की लिखित प्रखर प्रतिभा की जननी इच्छा शक्ति पुस्तक भेंट की गई। इस दौरान मयंक देव दीक्षित, कृष्ण गोपाल, गीता पाठक आदि मौजूद रहे। हमारा बचपन स्कूल में खूब आनंद लिया। प्रबंधक दीपांशु शर्मा ने बच्चों को मिलजुल कर रहने और बड़ों का कहना मानने की सलाह दी। इस मौके पर सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। जीलॉट पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने टॉफी दौड़, बुक बैलेंसिंग, 100 मीटर दौड़, फ्रॉग रेस, रिले रेस, वॉलीबाल, फुटबाल, लेमन रेस आदि में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या शिप्रा रस्तोगी, डायरेक्टर अनिल बाबू ने विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। पुलिस लाइस मॉर्डन स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। आकांक्षा ने प्रथम स्थान पाया। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में सौम्या प्रथम रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य शैलेंद्र बतरा आदि मौजूद रहे। राजाराम महिला इंटर कॉलेज में कई प्रतियोगिताएं हुईं।