फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badra of Bhadon provided relief from the heat by raining

Budaun News: झमाझम बरसकर गर्मी से राहत दिला गए भादों के बदरा

Thu, 05 Sep 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 05 Sep 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Badra of Bhadon provided relief from the heat by raining
बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
बदायूं। कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार को बारिश होने से राहत मिली। दोपहर बाद बादल छाए तो आधे घंटे ही बरसात हुई, लेकिन शहर के आसपास अच्छी बारिश होने व ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

जिले में सितंबर की शुरूआत होने के बाद लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि अब उमस व गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल था। लोग पसीने में तर-बतर हो रहे थे। बुधवार दोपहर को शहर में जबरदस्त बादल उमड़े। एक बजे के करीब आधे घंटे के लिए तेज बारिश हुई। शहर के आसपास भी जिले में कई जगह तेज बारिश हुई। आसमान में बादल व ठंडी हवा चलने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन


दो घंटे की बारिश में भर गई बिल्सी की सड़कें

बिल्सी। बुधवार की दोपहर करीब दो घंटे तक हुई बारिश से नगर की सड़कों पर पानी भर गया। भीषण गर्मी से क्षेत्र जनता को काफी राहत मिली है। साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया। बुधवार को दिन निकलते ही बादल घिरकर आए और दोपहर साढ़े 11 बजे बारिश शुरू हो हुई। करीब दो घंटे हुई बारिश से ठंडी हवा चलते से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने से नगर के बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। दो घंटे की बारिश का करीब चार घंटे तक सड़कों पर भरा रहा। इसी तरह अंबियापुर ब्लाक के पीछे बनी नई बस्ती में काफी पानी भर गया। इससे यहां के लोगों को निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed