Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun's Manvi Bhatnagar shines in regional level science competition

Budaun News: क्षेत्र स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में बदायूं की मानवी भटनागर चमकीं

Tue, 28 Oct 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Badaun's Manvi Bhatnagar shines in regional level science competition
क्षेत्र स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने पर मानवी भटनागर को पुरस्कृत किया
बदायूं। जनपद की छात्रा मानवी भटनागर ने क्षेत्रीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 25, 26 और 27 अक्तूबर को कृष्णा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा (मुरादाबाद) में आयोजित की गई। इसमें ब्रज प्रांत, मेरठ प्रांत और उत्तराखंड प्रांत के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शहर के शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की 12 वीं की छात्रा मानवी भटनागर ने विज्ञान प्रयोग विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मानवी ने विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित प्रयोगात्मक मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने सबसे बेहतर और उपयोगी माना।
विज्ञापन

अब मानवी भटनागर अखिल भारतीय विज्ञान प्रतियोगिता में बदायूं और विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके इस चयन से विद्यालय परिवार और जिले में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा ने कहा कि मानवी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र पाल झा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मानवी की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed