फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun won in free style wrestling, Bareilly in second place

Budaun News: फ्री- स्टाइल कुश्ती में बदायूं ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर बरेली

Fri, 18 Apr 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Badaun won in free style wrestling, Bareilly in second place
पुलिस लाइन मैदान पर बदायूं की टीम को पुरस्कृत करते एसएसपी डॉ.बृर्जेश कुमार सिंह। संवाद
बदायूं। द्वितीय अंतर जनपदीय तीन दिवसीय पुलिस प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार समापन हो गया। पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में बदायूं ने 21 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाय। बरेली 11 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अंतरजनपदीय पुलिस प्रतियोगिताएं 15 अप्रैल को शुरू हुई थीं। इसमें अमरोहा, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर और बदायूं के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। ग्रीक रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में बिजनौर ने 22 अंक के साथ प्रथम व बदायूं ने 15 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग में बदायूं ने 34 अंक के साथ प्रथम व मुरादाबाद ने 13 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में शाहजहांपुर ने 15 अंक के साथ प्रथम व बदायूं ने 14 अंक के साथ द्वितीय स्थान, बॉडी बिल्डिंग में बदायूं ने 23 अंक प्राप्त कर प्रथम व बरेली ने 11 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में बदायूं ने 28 अंक के साथ प्रथम व शाहजहांपुर ने 17 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। बॉक्सिंग में शाहजहांपुर ने 22 अंक के साथ प्रथम व बदायूं ने 20 अंक के साथ द्वितीय स्थान, आर्म रेसलिंग में बदायूं ने 16 अंक के साथ प्रथम व शाहजहांपुर ने 11 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉडी बिल्डिंग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में तनु गौड़ शाहजहांपुर की प्रथम व नीरज बिजनौर की द्वितीय रही। 55 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में बरेली की वंदना प्रथम व बदायूं की प्रिया शर्मा द्वितीय रहीं। निर्णायक मंडल में जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, रामदास यादव, कोच शैवर अली खान, दिलीप जोशी, पुलिस कुश्ती कोच जितेंद्र राणा व बेसिक शिक्षा पीटीआई रामअवतार रहे। उद्घाटन एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने किया था। इस दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात केके सरोज समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed