{"_id":"64dd8c83514c3653180e094c","slug":"badaun-wife-and-child-murder-akhilesh-sisters-pleading-to-save-sister-in-law-and-niece-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी-भतीजी को बचाने को गिड़गिड़ाती रहीं अखिलेश की बहनें, हाथ जोड़े... पैरों में गिरीं, लेकिन वो काटता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी-भतीजी को बचाने को गिड़गिड़ाती रहीं अखिलेश की बहनें, हाथ जोड़े... पैरों में गिरीं, लेकिन वो काटता रहा
Thu, 17 Aug 2023 09:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Aug 2023 09:08 AM IST
सार
बदायूं से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और आठ माह की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने ढाई साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मां-बेटी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के दातागंज के भुड़ेली गांव में खुशबू और उसकी मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान आरोपी अखिलेश की दोनों बहनें भाभी और भतीजी को बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रहीं, हाथ जोड़तीं रहीं। पैरों तक पर गिर गईं लेकिन आरोपी पर जुनून सवार रहा। वह मां-बेटी पर ताबड़तोड़ वार करता रहा।
बहनों ने घर से बाहर आकर मोहल्ले वालों से भी बचाने की गुहार लगाई लेकिन कोई व्यक्ति मां-बेटी को बचाने नहीं आया। घटना के समय घर में परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे। उनमें अखिलेश, उसकी पत्नी खुशबू, बेटी सृष्टि और अखिलेश की बहनें सविता व जसोदा शामिल थीं।
बताते हैं कि अखिलेश का परिवार काफी बड़ा है। नौ भाई-बहनों में अखिलेश सबसे बड़ा है। उसके माता-पिता, बहन सुहानी, भाई अनूप, अचल, रोहित और सबसे छोटी बहन दीपांशी बरेली के करगैना में रहते हैं।
विज्ञापन
उससे छोटी बहन कविता की शादी हो चुकी है। सविता और जसोदा घर का काम संभालने और सृष्टि की देखभाल की खातिर यहीं रहतीं थीं। सुबह 6:30 बजे सविता और जसोदा पालतू पशुओं को चारा डाल रहीं थीं। उसी दौरान अखिलेश खेत से लौटा। खुशबू, बेटी को चारपाई पर दूध पिला रही थी।

अखिलेश कुल्हाड़ी लेकर सीधे उनके कमरे में गया। जैसे ही उसने खुशबू पर कुल्हाड़ी चलाई कि छोटी बहन जसोदा चीख पड़ी। उसने बड़ी बहन सविता को पुकारा। वह दौड़ती हुई अंदर पहुंची, तब तक अखिलेश पत्नी और पुत्री पर कई वार कर चुका था। दोनों बहनें भाभी और भतीजी को बचाने के लिए भाई के पैरों में गिर गईं, उसके हाथ जोड़े।
जब वह उनपर भी हमलावर हुआ तो वे घर से बाहर भागीं। उन्होंने मोहल्ले वालों से मदद मांगी। वह दोनों को बचाने के लिए चीखती रहीं लेकिन मोहल्ले का कोई व्यक्ति उन्हें बचाने नहीं आया। कुछ ही देर में अखिलेश ने पत्नी और बेटी की जान ले ली।
हत्या करने बाद के चारपाई के पास ही बैठ गया आरोपी
अखिलेश ने पत्नी और बेटी पर बेरहमी से हमला किया। वह तब तक वह कुल्हाड़ी से हमला करता रहा, जब तक दोनों के शव बुरी तरह नहीं कट गए। बाद में वह कुल्हाड़ी छोड़कर वहीं चारपाई के पास बैठ गया। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक वह दोनों के शवों को देखता रहा।

परिवार वालों ने कहा-पत्नी से खूब प्यार करता था अखिलेश
परिवार वालों का कहना है कि अखिलेश खुशबू से खूब प्यार करता था। जब भी खुशबू मायके जाने की बात कहती थी तो वह झगड़ा करने लगता था। ऐसा कई बार हो चुका था।
परिवार वालों का कहना है कि अखिलेश खुशबू से खूब प्यार करता था। जब भी खुशबू मायके जाने की बात कहती थी तो वह झगड़ा करने लगता था। ऐसा कई बार हो चुका था।
मंगलवार शाम उसने मां के पास जाने को कहा था। इसी बात से अखिलेश चिढ़ गया। हालांकि बाद में उसने मायके में छोड़ने की हामी भर दी, लेकिन बुधवार सुबह अचानक ने जाने उसे क्या हुआ कि उसने पत्नी और बेटी की जान ले ली।