फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun Samadhi Samdhan Love woman approached police

सास-दामाद के बाद समधी-समधन का प्यार: महिला पहुंची पुलिस के पास, बोली- पति करता है... अब प्रेमी के साथ रहूंगी

Sun, 20 Apr 2025 10:50 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Apr 2025 10:50 AM IST
सार

दातागंज कस्बे के समीप के एक गांव की महिला चार दिन पहले बदायूं निवासी अपने समधी के साथ चली गई थी। महिला ने 2022 में अपनी पुत्री की शादी बदायूं में की थी। महिला के पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी के अपने समधी के साथ संबंध हो गए थे।

विज्ञापन
Badaun Samadhi Samdhan Love woman approached police
पति, पत्नी और कथित प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की होने वाली सास और दामाद की लव स्टोरी के बाद बदायूं के समधी और समधन का प्यार चर्चा में है। बदायूं जिले के दातागंज में समधी के साथ गई महिला ने शनिवार थाने में आकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने पति के साथ न रहने की बात कहकर प्रेमी समधी के साथ चली गई।

विज्ञापन

दातागंज कस्बे के समीप के एक गांव की महिला चार दिन पहले बदायूं निवासी अपने समधी के साथ चली गई थी। महिला ने 2022 में अपनी पुत्री की शादी बदायूं में की थी। महिला के पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी के अपने समधी के साथ संबंध हो गए थे। पूर्व में तीन बार वह समधी के साथ घर से जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताया कि पत्नी सबसे पहले 2023 में समधी के साथ गई थी। तब तो दोनों परिवार के लोगों ने मामला में हस्तक्षेप करके उसे वापस करवा दिया था। बच्चों की परवरिश के कारण उसने पत्नी को अपना लिया। इसी तरह उसने तीन बार समधी के साथ जाने के बावजूद सिर्फ बच्चों के कारण अपना लिया। इस बार पत्नी ने हद पार दी है। 

विज्ञापन

बेटी के लिए पिता का छलका दर्द
ट्रक चालक बोला, वह पति के साथ एक बेटी का पिता भी है। उसकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाने से पहले अपनी ब्याही बेटी के बारे में भी नहीं सोचा। अगर उसे बेटी पर जरा सा भी तरस होता तो वह ऐसा नहीं करती। उसने कहा कि पत्नी की करतूत से बेटी के लिए परेशानी व दुख का सामना करना पड़ रहा है। उसने पुलिस से शिकायत कर पत्नी और समधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

महिला बोली- पति शराब पीकर पीटता है
मामला चर्चा में आने पर गई महिला शनिवार को खुद कोतवाली आई और पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर मारता पीटता है। तरह-तरह के लांछन लगाता था, इसलिए वह चली गई। अब वह पति के साथ नहीं रहेगी। उसने अपने समधी के साथ बदायूं में रहने की बात की है। पुलिस को बयान देकर वह अपने समधी के साथ चली गई। जाते समय महिला ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न करने की तहरीर भी पुलिस दी है।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- मेरठ की दूसरी कातिल 'मुस्कान': पति अमित के कत्ल वाली रात मां ने बार-बार बहू से कही ये बात...हर बार किया अनसुना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed