{"_id":"61a3ce63eb0035345f30c188","slug":"badaun-s-girls-are-earning-name-in-sports-too-won-many-medals-badaun-news-bly467612698","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं की छात्राएं खेलों में भी कमा रहीं नाम, कई मेडल जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं की छात्राएं खेलों में भी कमा रहीं नाम, कई मेडल जीते
विज्ञापन
बदायूं। कई छात्राएं अपनी कक्षा में मेधावी होने के साथ ही खेलों में भी नाम कमा रही हैं। जिला स्तर से लेकर मेडल और प्रदेश स्तर तक यह छात्राएं मेडल जीतकर कॉलेज के साथ जिले का नाम रोशन कर रही हैं। राजकीय डिग्री कॉलेज में महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट जीत रही है। एथलेटिक्स से लेकर हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल समेत तमाम खेलों में यह छात्राएं काफी पारंगत हो गई हैं। अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती हैं।
एमए प्रथम वर्ष की छात्रा नीरज यादव लंबी कूद के साथ ऊंची कूद, दौड़, भाला फेंक में नाम कमा रही हैं। वह जिला स्तर की कई प्रतियोगिताओं में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। नीरज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती हैं। नीरज का कहना है कि स्टडी के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना कोई मुश्किल काम नहीं है। खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने से मानसिक और शारीरिक विकास भी होता है।
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दौरान ही खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगी थीं। महाविद्यालय स्तर की एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में वह जिला से लेकर मंडल स्तर तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल जीत चुकी हैं। प्रिया का ज्यादा फोकस एथलेटिक्स पर है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं।
विज्ञापन
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कमलेश यादव कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं में शामिल हैं। खेल की ओर उनका रुझान जूनियर हाईस्कूल से ही था। महाविद्यालय स्तर पर उनको ज्यादा मौके मिलने लगे। कमलेश कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसी प्रतियोगिताओं में मंडल स्तर तक हिस्सा ले चुकी हैं। कमलेश का फोकस कबड्डी और दौड़ पर ज्यादा है। कमलेश का कहना है कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर खेलना और मेडल जीतना है।
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रगति शाक्य ने तीरंदाजी और ताइक्वांडो में नाम कमाया है। प्रगति फुटबॉल में भी पारंगत हैं। जिले से लेकर मंडल और प्रदेश स्तर तक की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकीं प्रगति का ज्यादा फोकस तीरंदाजी पर है। इसके अलावा वह ताइक्वांडो में भी कई मेडल झटक चुकी हैं। प्रगति का कहना है कि छात्राएं भी अपने लिए किसी से कम न समझें। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उनको आगे आना चाहिए।