Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun police tops in resolving complaints received on IGRS

Budaun News: आईजीआरएस पर आईं शिकायतों के निस्तारण में बदायूं पुलिस अव्वल

Thu, 02 Jul 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Badaun police tops in resolving complaints received on IGRS
बदायूं। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बदायूं पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जून के मूल्यांकन में बदायूं पुलिस को अधिकतम 135 में 135 अंक प्राप्त हुए। इस आधार पर जिले को प्रदेश में प्रथम रैंक मिली।
विज्ञापन

शासन की मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतों की समयबद्ध मार्किंग, अग्रसारण, संतुष्ट फीडबैक, उच्चाधिकारियों एवं मुख्यमंत्री कार्यालय की श्रेणीकरण प्रक्रिया, रैंडम सत्यापन, फील्ड विजिट, जनता दर्शन फीडिंग तथा प्रोफाइल अपडेट सहित सभी मानकों पर बदायूं पुलिस ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

सबसे खास बात यह रही कि जून में आईजीआरएस का कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं गया। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले के 22 थानों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। सफलता पर एसएसपी ने नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक अशोक कुमार काम्बोज, आईजीआरएस यूनिट की सराहना करते हुए जनशिकायतों के प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed