फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun players won medals at the state level in Taekwondo.

Budaun News: ताइक्वांडो में बदायूं के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जीते पदक

Sat, 18 Oct 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Badaun players won medals at the state level in Taekwondo.
पदक प्राप्त करने वाले ​ताइक्वांडो के खिलाड़ी। स्रोत एसोसिएशन
बदायूं। 12 से 14 अक्तूबर तक शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में आयोजित 41वीं उप्र राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में केडिट, सीनियर, बालक और बालिका वर्गों में फाइट व पूमसे स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

बदायूं के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में आयांश सिंह चौहान, देवांश सिंह, काजित शर्मा, अभियंत राज, वंशिका राज, हर्ष पटेल, उरुवाखान, अक्षिता साहू और अविका राय शामिल हैं। रजत पदक विजेताओं में अनन्यापाल, यशस्वी सिंह, पूर्णिमा गुप्ता, कशिश दुबे, आयुष कुमार, निष्कर्ष सिंह और अभिनव राज शामिल रहे।
विज्ञापन

कांस्य पदक सुमित गौतम, नक्षत्र पाराशरी, अनंत मौर्य और अंशिका शर्मा ने जीते। ताइक्वांडो एसोसिएशन के संरक्षक गिरधारी सिंह राठौर ने खिलाड़ियों को ऑडिटोरियम बदायूं में सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षक अजय पाल सिंह ने कहा कि आगे भी वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed