{"_id":"62d98c635be9b62f86449212","slug":"badaun-news-video-of-bribery-in-hospital-s-ophthalmology-department-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badaun News: अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, चश्मा बनाने के नाम पर वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun News: अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, चश्मा बनाने के नाम पर वसूली
Thu, 21 Jul 2022 10:56 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:56 PM IST
सार
इस संबंध सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम का कहना है कि वह मामले में जांच कराएंगे। आरोप सही साबित होते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में चश्मा बनाने के नाम पर नेत्र रोगियों से वसूली हो रही है। बृहस्पतिवार को इसका एक वीडियो वायरल हुआ। पहले भी जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार संबंधी वीडियो वायरल होते रहे हैं। ताजा मामला सामने आने के बाद सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे विभाग और नेत्ररोग विभाग अक्सर भ्रष्टाचार को लेकर विवादों में रहते हैं। नेत्र रोग विभाग कभी मोतियाबिंद के ऑपरेशन तो कभी आखों के लैंस की खरीद-फरोख्त को लेकर विवादों में रहता है। ताजा वीडियो नेत्र सहायक पंकज गुप्ता की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह चश्मा बनाने के लिए रोगी या उसके तीमारदार से 280 रुपये की मांग कर रहा है। जबकि दूसरा पक्ष 250 रुपये देने को कह रहा है। इसको लेकर दोनों के बीच आनाकानी भी हो रही है। 250 रुपये वसूलने के बाद पंकज गुप्ता यह रुपये गिनते हुए भी दिख रहा है। 30 रुपये बाद में देने की बात भी कह रहे हैं। वीडियो कब की है और किसने बनाई है यह साफ नहीं हो सका है।पंकज गुप्ता का कहना है कि उन्होंने किसी से रुपये नहीं लिए। कुछ लोग उनको कई दिन से ब्लैकमेल कर रहे थे। समय आने पर वह अपना पक्ष भी रखेंगे।
विज्ञापन