फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun gang rape

सलाखों के पीछे पहुंचा धर्मस्थल का पुजारी, गांव की कुछ महिलाओं से भी पूछताछ

Sat, 09 Jan 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
badaun gang rape
बदायूं। उघैती इलाके के जिस गांव में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई। मामले का मुख्य आरोपी पुजारी सत्यनारायण उसी गांव में छिपा था। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को कई अहम बातें बताईं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ महिलाओं को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार शाम पुजारी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले उसका डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया। साथ ही कोरोना जांच की गई, जिसमें वह निगेटिव पाया गया।
विज्ञापन

मामले में मुख्य आरोपी सत्यनारायण दास बृहस्पतिवार देर रात पकड़ा गया था। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गईं थीं। ये टीमें उसका सुराग लगा पातीं, उससे पहले रात करीब साढ़े 11 बजे ग्रामीणों ने उसे खोज निकाला। बताया जा रहा है कि पुजारी गांव के एक घर में शरण लिए हुए था। वह किसका घर था। अभी ये पता नहीं चला है। पुलिस इसे छिपाते हुए बता रही है कि पुजारी को गांव के जंगल से पकड़ा गया था। इसके बाद पुजारी को नजदीकी थाना इस्लामनगर ले जाया गया। वहीं एसएसपी संकल्प शर्मा, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ अनिरुद्ध सिंह के अलावा आईजी राजेश कुमार पांडेय भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारी उससे देर रात तक पूछताछ करते रहे। उसने कई अहम बातें कबूली हैं। शुक्रवार दोपहर उसकी निशानदेही पर गांव की कुछ महिलाओं को भी थाने बुलाया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं को भी इस्लामनगर थाने में रखा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे मुख्य आरोपी पुजारी को जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के अलावा सिविल लाइंस, कोतवाली समेत चार थानों की पुलिस मौजूद थी। यहां आरोपी का कोरोना टेस्ट, मेडिकल और डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया। पत्रकारों ने उससे बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उससे बात नहीं करने दी। इसके बाद उसे सीधे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी को शुक्रवार शाम जिला अस्पताल लाया गया था। उसका मेडिकल करा दिया गया है। डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया है। जांच में आरोपी कोरोना निगेटिव पाया गया है। इससे उसे सीधे भेज दिया गया है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed