फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun - Delhi ' AC ' bus service

बदायूं-दिल्ली के लिए ‘एसी’ बस सेवा शुरू

Mon, 20 Apr 2015 08:34 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 20 Apr 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
Badaun - Delhi ' AC ' bus service

बदायूं और दिल्ली के बीच सहसवान होकर एसी बस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा से व्यापारियों को ही नहीं उन यात्रियों को भी लाभ होगा जो यह मानते हैं कि सफर आरामदायक होना चाहिए, भले भी उनको कुछ अधिक किराया देना पड़े। यह सेवा गाजियाबाद डिपो की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। गर्मियों में इस सेवा का यात्री बेहतर लाभ उठा सकेंगे। दिल्ली-बदायूं के बीच इस बस सेवा का किराया 314 रुपये है।

विज्ञापन

गाजियाबाद डिपो की एसी बस सेवा के बारे में उप्र परिवहन निगम के गाजियाबाद आरएम पीके बोस ने बताया कि बड़े शहरों को एसी सेवा का संचालन तो होता ही रहा है। केवल बड़े शहर के लोग ही इस सुविधा की कदर जानते हैं। इस मिथक को बदायूं-दिल्ली के बीच एसी बस सेवा तोड़ेगी। इसके लिए ट्रॉयल में ही 20 से अधिक यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया है। अभी शुरूआत है और जल्दी ही यात्रियों को यह सुविधा पसंद आएगी। गर्मी के मौसम में इस सेवा का लाभ यात्री अधिक लाभ लेना चाहेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली से रात 10, बदायूं से सुबह आठ से सेवा
गाजियाबाद के आरएम के अनुसार अभी तीन दिन ही सेवा को हुए हैं। अच्छा रिजल्ट मिल रहा है। यह सेवा दिल्ली से रात 10 बजे आनंद बिहार से शुरू होगी, तो बदायूं से सुबह आठ बजे से इसका संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफल होने पर बिल्सी होकर भी चलेगी एसी बस
बदायूं। गाजियाबाद के आरएम जो बदायूं के आरएम भी रह चुके हैं। उन्होंने बदायूं को ऐसी बस सेवा की सुविधा प्रदान की है। इस संबंध में उन्होंने अमर उजाला को बताया कि सेवा सफल होती है तो दिल्ली के लिए बदायूं-बिल्सी-संभल होकर भी एसी बस सेवा शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed