{"_id":"679fb48e5ea27b07b60f3dcb","slug":"badaun-defeated-wazirganj-cricket-club-by-35-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1018-133699-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं ने वजीरगंज क्रिकेट क्लब को 35 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं ने वजीरगंज क्रिकेट क्लब को 35 रन से हराया
विज्ञापन
सैदपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलता खिलाड़ी। संवाद
सैदपुर। सैदपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में शनिवार रात चार मैच हुए। संग्रामपुर क्रिकेट क्लब, समीर क्रिकेट क्लब सैदपुर, बदायूं क्रिकेट क्लब व चंदौसी क्रिकेट क्लब ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
अब तक के टूर्नामेंट का सबसे आकर्षक मैच संग्रामपुर क्रिकेट क्लब और साकिब क्रिकेटर्स सैदपुर के बीच खेला गया। संग्रामपुर टीम के कप्तान आसिफ नवी ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला किया। शादाब नवी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। इनके तेज रनों के सहयोग से मात्र छह ओवर में टीम 126 रन का स्कोर ही बना सकी। साकिब क्रिकेटर्स की टीम मात्र 35 रन बनाकर ही आउट हो गई। विजेता टीम की तरफ से कप्तान आसिफ ने तीन विकेट लिए।
दूसरा मैच बदायूं क्रिकेट क्लब और वजीरगंज क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, जिसमें बदायूं की टीम के कप्तान शिवली जुनैद ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित छह ओवर में 75 रन बनाए। वजीरगंज की टीम 35 रन पर ही ऑल आउट हो गई। तीसरा मैच समीर क्रिकेट क्लब सैदपुर और जग्गा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें पहले खेलते हुए समीर क्रिकेट क्लब के कप्तान फईम खान ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 81 रन बनाए। जवाब में दूसरी टीम मात्र 22 रन पर ही ऑलआउट हो गई। चंदौसी क्रिकेट क्लब की टीम बिना खेले वाक ओवर के चलते दूसरे दौर में प्रवेश कर गई। सभी मैच में अंपायरिंग की भूमिका सलमान खान, जावेद अहमद और लाला ने निभाई। कमेंट्री जोंटी ने की। स्कोरर वजाहत अली रहे।