फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun Cylinder cracked at the house of lawyer brothers items burnt to ashes

Badaun: वकील भाइयों के घर में फटा सिलेंडर, जलकर राख हुआ सामान, अरबों का बतााया जा रहा नुकसान

Thu, 27 Oct 2022 04:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Oct 2022 04:11 PM IST
सार

वकील भाइयों ने बताया कि रात में उनके आंगन में पटाखा आकर गिरा था, जिससे घर में आग लग गई। वकील भाई अपना नुकसान करीब एक अरब का बता रहे हैं, जबकि पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। यह संपत्ति विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Badaun Cylinder cracked at the house of lawyer brothers items burnt to ashes
सिलेंडर में ब्लास्ट ( फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा में सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि रात के समय घर में पटाखा आकर गिरा जिससे सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। यह घर दो वकील भाइयों लक्ष्मन प्रसाद और हरप्रसाद का है। दोनों भाई अपनी बहन के साथ इस घर में रह रहे थे। दोनों की उम्र करीब 60 से अधिक हो चुकी है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि रात में उनके आंगन में पटाखा आकर गिरा था, जिससे घर में आग लग गई। वकील भाई अपना नुकसान करीब एक अरब का बता रहे हैं जबकि पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। यह संपत्ति विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed