फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun Club XI was the winner in the friendly cricket match.

Budaun News: मैत्री क्रिकेट मैच में बदायूं क्लब इलेवन रहा विजेता

Mon, 09 Mar 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Badaun Club XI was the winner in the friendly cricket match.
मैत्री क्रिकेट मैच की विजेता बदायूं क्लब की टीम। स्रोत- आयोजक
बदायूं। बदायूं क्लब द्वारा रविवार सुबह बाबूराम माहेश्वरी की स्मृति में मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। क्लब के सदस्यों और पत्रकार इलेवन के बीच खेले गए इस मुकाबले में बदायूं क्लब इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ सुबह छह बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु ने किया। मैच में बदायूं क्लब इलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 174 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्षित सक्सेना ने शानदार 45 रन नाबाद बनाए, जबकि अक्षज रस्तोगी ने 36, ईशान ने 22 और रचित गोयल ने उपयोगी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पत्रकार इलेवन की ओर से समीर सक्सेना, ऋषि, अमित शर्मा, राजीव और कुलदीप शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवर में 121 रन ही बना सकी और लक्ष्य से काफी दूर रह गई। पत्रकार इलेवन की ओर से समीर सक्सेना, राजीव, विवेक खुराना और अमित शर्मा ने कुछ अच्छे रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं क्लब की ओर से नितिन अग्रवाल, नमन रस्तोगी, अक्षज रस्तोगी और रूपेंदर लांबा ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. एसके गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों, अंपायर तथा सहयोगियों को सम्मानित किया।

अक्षज रस्तोगी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। हर्षित सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, नितिन अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, कुलदीप शर्मा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा समीर सक्सेना को खेल भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका संतोष शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। मैच की कमेंट्री रविन्द्र मोहन सक्सेना एवं संचालन सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed