फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

सहयोगी दलों के साथ बैठक कर सपा ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की

Sun, 02 Jan 2022 08:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
सहयोगी दलों की बैठक में बोलते सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सपा जिला कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सहयोगी दलों के साथ बैठक हुई। जिसमें सहयोगी दलों के साथ बैठक कर सपा ने चुनावी रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व में प्रदेश में जिन दलों के साथ गठबंधन किया है वे सभी पूरे प्रदेश में सपा के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने जिला स्तर पर संगठनों को आपसी समन्वय बनाकर जनता के बीच जाने की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में रविवार को बैठक में सभी सहयोगी दलों को आमंत्रित किया गया है। सभी दलों के पदाधिकारी आपस मे रणनीति बनाकर आम जनमानस के बीच जाकर सपा की नीतियों का प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव, जिलाध्यक्ष संजीव मौर्य, प्रसपा के प्रदेश सचिव धीरेंद्र यादव, महान दल प्रदेश प्रवक्ता रामेंद्र शाक्य, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जनवादी पार्टी जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह चौहान, प्रसपा जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह यादव, सुहेलदेव समाजपार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कश्यप, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी चरन सिंह जाटव, अपना दल जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, उदय पार्टी जिलाध्यक्ष सोमेश पाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर शशांक यादव, भानु प्रकाश भानु, जितेंद्र सिंह यादव, पिंकू यादव, प्रभात अग्रवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed