{"_id":"619bf62661aa20451603843c","slug":"badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly4669944188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर सीट से बसपा ने राजेश को घोषित किया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर सीट से बसपा ने राजेश को घोषित किया प्रत्याशी
विज्ञापन
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन, राजेश कुमार सिंह
- फोटो : BADAUN
बदायूं। दातागंज और सहसवान के बाद बसपा ने शहर विधानसभा सीट से राजेश कुमार सिंह को प्रत्याशी/ प्रभारी घोषित किया है। सोमवार को नवादा स्थित एक कोल्ड स्टोर के परिसर में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बसपा के उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने राजेश कुमार सिंह के नाम की घोषणा की।
कार्यकर्ता सम्मेलन में बरेली, मुरादाबाद, मेरठ के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम, बरेली मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी नरेंद्र सागर, राजेश सागर, अमर चंद्र जौहर, लक्ष्मी नारायण सागर रहे। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम और संचालन नीरज दिवाकर ने किया। मुख्य अतिथि शमशुद्दीन राईन ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर राजेश कुमार सिंह को 115 बदायूं शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी/ प्रभारी घोषित किया गया है। कहा कि मायावती के कार्यकाल को सभी याद करते हैं। बसपा सरकार में प्रदेश में अमन-चैन और भाईचारा था। विकास का पहिया तेजी से घूम रहा था। गैर बसपाई सरकारों में विकास थम गया है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2022 में प्रदेश में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजेश कुमार सिंह को जिताकर विधानसभा भेजें।
इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, दातागंज विधानसभा के प्रत्याशी/प्रभारी रचित गुप्ता, आरपी त्यागी, जयपाल सिंह, मुनीश पंडित, जावेद इकबाल, मनोज कश्यप, रक्षपाल सिंह, केके उपाध्याय, अतुल कश्यप, धीरज सागर, अनूप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
टिकट घोषणा में बसपा अव्वल
भाजपा और सपा भले ही जिले में अपना संगठन और पकड़ मजबूत करने में जीजान से जुटी हों पर प्रत्याशी चयन के मामले में बसपा अव्वल रही है। उसने सबसे पहले बसपा से व्यवसायी रचित गुप्ता को अपना प्रत्याशी प्रभारी घोषित किया तो कुछ दिन बाद ही सहसवान में हाजी बिट्टन को प्रत्याशी प्रभारी बना दिया। इस तरह जिले में बसपा तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
पहली बार मैदान में उतरेंगे राजेश
अब तक की स्थिति से जो सियासी परिदृश्य बन रहा है उससे लगता है कि बसपा मजबूत आर्थिक आधार वाले दावेदारों पर दांव लगा रही है। दातागंज में रचित गुप्ता तो शहर में राजेश सिंह दोनों ही व्यवसायी हैं और दोनों को ही पहली बार किसी पार्टी ने टिकट दिया है। राजेश सिंह शुरू में गैस एजेंसी स्वामी के तौर पर चर्चित थे। बाद में उन्होंने दूसरे व्यवसायों में भी नाम कमाया। उन्होंने पिछली बार भी विधानसभा चुनाव से पहले शहर में शुभकामनाओं वाले होर्डिंग लगवाए थे। हालांकि तब किसी दल से टिकट न होने की वजह से वह चुनाव नहीं लड़े। इस बार भी हर पर्व पर उनके शुभकामना संदेश के होर्डिंग लगाए जा रहे थे।