फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baba Saheb gave everyone the right to live with dignity

Budaun News: बाबा साहब ने सभी को दिया सम्मान से जीने का हक

Thu, 07 Dec 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb gave everyone the right to live with dignity
बदायूं। जिलेभर में जगह-जगह लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनको नमन किया। कलक्ट्रेट में डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डीएम मनोज कुमार, एडीएम एफआर आरके पटेल, एडीएम प्रशासन वीके सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब का स्मरण करते हुए चित्र पर माल्यार्पण किया। राजकीय महिला महाविद्यालय में विचार गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता दास डिग्री कॉलेज से डॉ. मनवीर सिंह रहे। उन्होंने बाबा साहब के संविधान निर्माण में योगदान, महिला शिक्षा व समानता के अधिकार को दिलाने के बारे में बताया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. स्मिता जैन ने सभी प्राध्यापकों व छात्राओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विचार व्यक्त किए गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति व चिकित्सा शिक्षकों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय अंतुईया में नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने बच्चों को बाबा साहब के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्णा यादव, काजिम अली, सुनीता देवी, कमलेश, गीता आदि मौजूद रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता में आंबेडकर के जीवन से परिचित कराया गया। इस अवसर पर प्रीति सिंह, अनूप चौहान, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने शहर के आंबेडकर पार्क, पुसगवा, वजीरगंज, ब्यौली, बिल्सी, उघैती, गंदरौली, उझानी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की। सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, मनोहर सिंह, संतोष कुमार जाटव, नवाब सिंह, ओमवीर सिंह, सुनील यादव, अवधेश यादव, मोर सिंह, वीरेंद्र जाटव आदि मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां के नेतृत्व में मोहल्ला सोथा में बाबा साहब के चित्र पर फूल पेश करके उनको याद किया। इस मौके पर मोहम्मद जाहिद अहमद अमजदी, वसीम अली खान, आलोक जोशी, अमन खान आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर के पति ओमप्रकाश सागर ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। सूर्यप्रकाश देवल, प्रखर माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, मुनीष कुमार सागर आदि मौजूद रहे। आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। श्याम नरेश यादव, रुचिता रानी, मुकेश बाबू, नीरज कुमार, राशि, दिशा, साक्षी, ईशा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद




------------



भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बदायूं। भाजयुमो की तरफ से बीपी सिंह स्मारक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉ.भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गोविंद स्वरूप पाठक रहे। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिला महामंत्री सहदेव सागर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed