फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baba accused of sexually assaulting his granddaughter and Pappan accused of conversion are still out of police reach

Budaun News: पुलिस की पकड़ से दूर पोती के यौन उत्पीड़न का आरोपी बाबा और धर्मांतरण का पप्पन

Fri, 25 Jul 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Baba accused of sexually assaulting his granddaughter and Pappan accused of conversion are still out of police reach
बदायूं। छांगुर बाबा की तरह एक दरगाह के पीर ने शहर के एक परिवार को धर्मांतरण के जाल में फंसा कर तबाह कर दिया। इस मामले की पीड़िता ने एक जुलाई को पप्पन पीर के खिलाफ धर्मांतरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले पीर की सह पर बेटी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में ससुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दोनों ही आरोपी नहीं मिल रहे। जबकि वह जनप्रतिनिधियों की मंच पर दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने बरेली एडीजी से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एडीजी से की शिकायत में बताया कि उसकी 2019 में शादी हुई थी। इससे पहले शहर के एक दरगाह का पप्पन पीर उर्फ तारिक हुसैन का उनकी ससुराल में आना जाता था। इस वजह से पप्पन पीर की सह पर उसके ससुराल के लोग अपने सभी कार्य करते थे। पप्पन पीर ने ससुराल के लोगों का धर्मांतरण करा दिया था। उसकी बेटी को भी धर्मांतरण के जाल में फंसाना चाहता था। विरोध करने पर उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे। इसलिए उसने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच 2023 में उसके ससुर जितेंद्र ने डेढ़ साल की पोती का यौन उत्पीड़न किया। इस आरोप में भी जितेंद्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई। इसके बाद से उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने एडीजी को बताया कि पूरे परिवार को तबाह करने के पीछे पप्पन पीर ही जिम्मेदार है। पप्पन पीर का जनप्रतिनिधियों के साथ उठना बैठना है। इस वजह से उसके खिलाफ दो साल तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पिछले दिनों दर्ज हुआ था मुकदमा
पीड़ित की शिकायत को अमर उजाला ने एक जुलाई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। उसके बाद पुलिस ने पप्पन के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज हुए 24 दिन बीत गए हैं। इसके बावजूद वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
--

एक माननीय व जनप्रतिनिधियों का खास
पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पूर्व एक जनप्रतिनिधि बदायूं के दौरे पर आए थे। उनके मंच पर पप्पन पीर था। इसके अलावा उसे विकास कार्यों के निर्माण का ठेका भी लगातार दिया जा रहा है। वहीं, उसका एक सत्ता पक्ष के माननीय से भी खास नाता है।

---


- पीड़ित महिला दोनों ही मामलों में वादी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।
रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed