फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Azad Samaj Party's state secretary arrested

Budaun News: आजाद समाज पार्टी का प्रदेश सचिव गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party's state secretary arrested
सिविल लाइंस थाने में लाइसेंसी बंदूक के साथ खड़ा जानलेवा हमला का आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : संवाद
बदायूं। डीजे संचालक को गोली मारने के आरोपी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव को शुक्रवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। इसके बाद लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। घायल डीजे संचालक की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय निवासी अजय (25) पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह डीजे व डेकोरेशन का काम करता है। 13 अगस्त की रात अजय डीजे का नया सिस्टम लेकर आया था। वह डीजे सिस्टम को बजाकर चेक कर रहा था कि इसी बीच पड़ोस का आजाद समाज पार्टी का प्रदेश सचिव सुमित उर्फ समीर सागर वहां आ गया। उसने डीजे बजाने का विरोध जताया।
विज्ञापन

इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सुमित व उसके परिजनों ने अजय के साथ मारपीट की। इसके चलते अजय ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त की रात अजय घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच सुमित अपने पिता रामेश्वर दयाल की लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गया। उसने अजय के सीने में बंदूक से गोली मार दी। गोली अजय के सीने में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने देर रात ही अभियुक्त को हिरासत में ले लिया था।

घायल अजय के पिता की तहरीर पर अभियुक्त सुमित के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को पुलिस ने अभियुक्त सुमित को जेल भेज दिया। उसके पिता की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अभियुक्त के पिता के नाम पर बंदूक का लाइसेंस है। लाइसेंस निरस्त कराने के लिए जल्द ही डीएम को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed