फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   awareness rally

खुद पालन करेंगे, दूसरों को भी जागरुक करेंगे

Mon, 16 Nov 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 16 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
awareness rally
यातायात की क्लॉस में छात्र और छात्राओं को बताया गया कि बिना हेल्मेट बाइक-स्कूटी चलाने से फायदा कतई नहीं बल्कि नुकसान अधिक होता है। मामूली सा एक्सीडेंट भी सिर में गंभीर चोट पहुंचा कर जानलेवा साबित हो सकता है। सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए छात्र और छात्राओं ने कहा कि वह 18 साल से पहले वाहन नहीं चलाएंगे। वयस्क होने के बाद ड्रइविंग करने पर  टू-व्हीलर पर हेल्मेट और फोर- व्हीलर चलाते वक्त सीट बेल्ट का इस्तेमाल करेंगे। रफ्तार पर नियंत्रण, पैदल और साइकिल सवारों को सम्मान, वाहन संचालन के दौरान सेलफोन का इस्तेमाल और स्टंट नहीं करने भी उन्होंने संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुशील कवि ने यातायात की क्लॉस में कहा कि वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के बाद भी ज्यादातर लोगों को नियमों की जानकारी नहीं होती। यह वजह है कि एक्सीडेंट से मृत्युदर में इजाफा होने लगा है। यातायात नियमों की क्लॉस में अमित शर्मा, अरयुण सक्सेना, सोमेश सक्सेना, सुनील टपरियाल, अमित सक्सेना, सोमेश मिश्रा, रामदर्शन शर्मा, अतुल वार्ष्णेय, बी.पाल, कृत्या राठौर, तुषा, नीना टपरियाल, कुसुम अग्रवाल, अंजू गुलाटी, मेहरुनिंशा, फरहा परवीन, गुंजन मोहश्वरी, अंशू, प्रीति राजपूत, दीक्षा शर्मा और प्रियंका अदलक्खा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed