{"_id":"570e56014f1c1bb94e4a6ab9","slug":"awareness-of-food-safety-legislation-by-the-congress-rally-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा कानून की जागरूकता को कांग्रेस ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा कानून की जागरूकता को कांग्रेस ने निकाली रैली
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस गरीबों को उनका हक दिलाकर रहेगी: ओमकार
नगर के उझानी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बाद में क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में जागरूकता के लिए वाहन रैली निकालकर लोगों को खाद्य सुरक्षा कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि देश में लागू किए गए खाद्य सुरक्षा अधिनियम का मुख्य श्रेय पूर्व की केंद्र सरकार कांग्रेस को जाता है, क्योंकि ने ही इस अधिनियम को लागू करने की योजना बनाई थी। मगर वर्तमान की केंद्र एवं राज्य सरकार इसको उचित ढंग से संचालित नहीं करा पा रही है। इससे गरीबों का हक उन तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस गरीबों को उनका हक हर हाल में दिलाकर रहेगी। इसके लिए क्यों न व्यापक स्तर पर आंदोलन करना पड़े।
रैली क्षेत्र के गांव अंबियापुर, बादशाहपुर, खैरी, बरनी, ढकपुरा, नगला तरऊ, अगौल, रायपुर बुजुर्ग आदि गांवों में पहुंची। नेताओं ने इस अधिनियम के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया। रैली में जिला महासचिव चश्मपाल सिंह उर्फ राजा भैया, योगेश शर्मा, अनिल उपाध्याय, अनुग्रह सिंह, डीपी शर्मा, योगेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह, रामपाल, रमेश पाल, नितिन, बबलू आदि शामिल रहे।